Ad

स्वराज ट्रैक्टर

Swaraj Tractor: आ गया खेती का भी Code

Swaraj Tractor: आ गया खेती का भी Code

स्वराज(swaraj) मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और इसे में लेकर रहूँगा. ये वाक्य किसने कहा था हमें नीचे कमेंट करके बताएं किसानों से ज्यादा स्वराज(Swaraj) को कोण समझ सकता है जिसके बेटे सीमा पर और वो खुद खेत में रहता है. swaraj tractor आज हम बात करते हैं स्वराज ट्रेक्टर के नए product Code की. जिसको स्वराज ने अपने किसानों के हिट में बनाया है. स्वराज ट्रेक्टर ( Swaraj Tractor )1974 में शुरू हुआ और आज किसानों के बीच में एक जाना पहचाना नाम बन गया है. हमारे किसान भाइयों को छोटे छोटे काम करने के लिए छोटे tractors की आवश्यकता रहती है. जैसे आलू की फसल में दवाओं का छिड़काव करना हो या सब्जी में निराई गुड़ाई करनी हो या और भी बहुत कुछ. ये भी पढ़े: ट्रैक्टर Tractor खरीदने पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी(subsidy), ऐसे उठा सकते हैं इस योजना का लाभ हाथ से चलने वाले यन्त्र को tractor  का रूप दे दिया है Code एक स्मार्ट, बहु-उपयोगी उपकरण है जो कि किसानों को उनकी ज़रूरतों को अत्यंत सक्षमता के साथ पूरा करने में मदद करता है। इसका सुडौल आकार और motorcycle जैसे हैंडल इसे फसल देखभाल के कामकाजों (जैसे कि खरपतवार और छिड़काव) के लिए अतिउत्तम बनाता है। यह किसानों की मजदूरों पर निर्भरता को काफी हद तक घटाता है और कामकाज के खर्चों में काफी कमी लाता है। इससे डीजल और समय की बचत होती है तथा किसान की काफी हद तक मजदूरों पर निर्भरता कम होती है.

प्रोडक्ट स्पेसिफिकेशन्स नीचे दी गई हैं.

swaraj tractor

प्रोडक्ट स्पेसिफिकेशन

इंजन पॉवर 8.28 kW (11.1 HP)
डिस्प्लेसमेंट 389 cm3
रेटेड r/min 3600
सिलिंडर्स की संख्या 1
फ्युअल टाइप पेट्रोल (4स्ट्रोक)
स्टार्टिंग सिस्टम सिर्फ़ रिकॉयल स्टार्ट
या
सेल्फ स्टार्ट + रिकॉयल स्टार्ट टाइप
एयर क्लीनर ड्राई
ट्रांस्मिशन और फ्रंट एक्सल गियर बॉक्स टाइप स्लाइडिंग मेश
क्लच टाइप सिंगल क्लच, ड्राई डायाफ्राम टाइप
स्पीड ऑप्शन्स 6F + 3R
फॉरवर्ड स्पीड रेंज 1.9 km/h से 16.76 km/h
फ्युअल टाइप 2.2 km/h से 5.7 km/h
स्टार्टिंग सिस्टम फिक्स्ड
डिफ्रेन्शियल लॉक Yes
स्टियरिंग मैकेनिकल
वेहिकल स्पेसिफिकेशन ग्राउंड क्लियरेन्स (स्टै.) 266 mm
ग्राउंड क्लियरेन्स (हाई कॉन्फिगुरेशन) 554 mm
बाई-डायरेक्शनल 180 degree
चेसीस लैडर फ्रेम टाइप
पीटीओ व हाइड्रॉलिक्स पीटीओ 1000
हाईड्रॉलिक्स टू-वे हाइड्रॉलिक्स
लिफ्टींग क्षमता 220 kg @ hitch
ब्रेक्स ब्रेक तेल में डूबे हुए ब्रेक्स
वेट व डायमेन्शन अगला टायर 101.6 mm x 228.6 mm (4x9)
पिछला टायर 152.4 mm x 355.6 (6x14)
संपूर्ण उंचाई 1180 mm
संपूर्ण चौड़ाई 890 mm
व्हील बेस 1463 mm
मशीन का वजन 455 kg
जानिए Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में 

जानिए Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में 

किसान भाइयों जैसे की आप जानते है, स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर आज कल किसानों द्वारा बहुत पसंद किये जाते है। स्वराज कंपनी का Swaraj 855 FE ट्रैक्टर किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय बना हुआ है। 

swaraj tractor 855  कम डीज़ल की खपत में बेहतरीन काम करने के लिए जाना जाता है। स्वराज ट्रैक्टर कीमत 855 भी भारत के किसानो के बजट के अनुसार है। 

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई बदलाव किए है जिससे किसानों को फायदा होगा। इस ट्रैक्टर के नए फीचर्स और swaraj 855 price ट्रैक्टर प्राइस को जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

स्वराज कंपनी के बारे में 

स्वराज ट्रैक्टर्स की स्थापना 1974 में आत्मनिर्भर होने और भारत का पहला स्वदेशी ट्रैक्टर विकसित करने के मिशन के साथ की गई थी। 

आज स्वराज एक तेजी से बढ़ती कंपनी है, ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी का एक विस्तृत पोर्टफोलियो है, और भारत में शीर्ष ट्रैक्टर ब्रांडों में मजबूती से खड़ा है। 

हम विभिन्न खेती की जरूरतों के लिए 15Hp से 65Hp तक के ट्रैक्टरों की एक श्रृंखला का निर्माण करते हैं, जिसमें आर्द्रभूमि के लिए 4WD ट्रैक्टर और बागवानी के लिए विशेष ट्रैक्टर शामिल हैं। 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 

swaraj 855 new model में कंपनी ने शक्तिशाली इंजन प्रदान किया है  

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 52 हप श्रेणी और 3307cc का इंजन प्रदान किया है। ट्रैक्टर के इंजन में 3 सिलेंडर दिए गए है और swaraj 855 का इंजन 2000 आरपीएम जनरेट करता है।

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर में एयर क्लीनर की बात करें  तो इस ट्रैक्टर में आपको 3 स्टेज वेट एयर क्लियर कंपनी द्वारा प्रदान किया गया है। 

ट्रैक्टर फ्रंट डिज़ाइन 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के फ्रंट की बात करे तो ट्रैक्टर का फ्रंट एक्सएल एडजस्टेबल दिया गया है। ट्रैक्टर में आगे फ्रंट में अंदर की तरफ हैलोजन लाइट दी गयी है जो ट्रैक्टर के लुक को और भी अच्छा बनाता है। फ्रंट में ऊपर की तरफ स्वराज की ब्रांडिंग भी दी गयी है।    

स्वराज ट्रैक्टर 855 FE शुद्ध शक्ति प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक प्रतिष्ठित ट्रैक्टर है, यह ट्रैक्टर कठिन क्षेत्र संचालन और कठोर मिट्टी के संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

यह दिशा नियंत्रण वाल्व, मल्टी स्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स पीटीओ, पावर स्टीयरिंग, ड्यूल क्लच आदि जैसी सुविधाओं से लैस है। यह एम बी हल, स्ट्रॉ मेकिंग मशीन, रोटावेटर, जेनसेट कंप्रेसर जैसे अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है।

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

ट्रांसमिशन टाइप 

Swaraj tractor 855 ट्रैक्टर में  गियरबॉक्स ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मैश व स्लाइडिंग का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर के गियर बॉक्स में कंपनी ने बदलाव किया है पहले इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स स्पीड के गियरबॉक्स कंपनी प्रदान करती थी। इस में अब बदलाव करके 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स की स्पीड दी गयी है।

यह भी पढ़ेंस्वराज ने लॉन्च की लाइट वेट ट्रैक्टर की सीरीजटारगेट

स्टीयरिंग टाइप 

इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है, पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर को कम से कम जगह में आसानी से मोड़ा जा सकता है। पावर स्टीयरिंग होने से चालक को ट्रैक्टर चलाने में भी आसानी होती है।

ब्रेक 

इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक कंपनी ने दिया है। ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक होने से ट्रैक्टर को कठिन फिसलन की स्थिति में भी आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 

ब्रेक के साथ ट्रैक्टर का टर्निंग रेडियस काफी बेहतरीन है। swaraj 855 fe price भी इसके फीचर्स के आधार पर तय की गयी है।

यह भी पढ़ेंSwaraj Tractor: गया खेती का भी Code

पीटीओ पावर

स्वराज 855 एफई मल्टी स्पीड पीटीओ और सीआर पीटीओ के साथ 540/1000 प्रति घंटे की क्रांतिकारी रफ्तार से आता है। यह खेत में प्रदर्शन को बढ़ाता है। स्वराज ट्रैक्टर 855 पीटीओ एचपी 42.9 एचपी का है।

लिफ्टिंग कैपेसिटी 

इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किलोग्राम है। हाइड्रोलिक्स स्वराज 855 में 60 लीटर का ईंधन टैंक है। स्वराज 855 का माइलेज बहुत अच्छा और परफॉर्म करने वाला है। 

इस ट्रैक्टर में लाइव हाइड्रोलिक्स:  स्थिति नियंत्रण: किसी भी वांछित ऊंचाई पर निचले लिंक को पकड़ने के लिए है,स्वचालित ड्राफ्ट नियंत्रण: एक समान गहराई बनाए रखने के लिए है और मिश्रण नियंत्रण: इष्टतम फ़ील्ड आउटपुट के लिए है। 

लिंकेज: श्रेणी- I और II प्रकार के कार्यान्वयन पिनों के लिए उपयुक्त 3 बिंदु लिंकेज इस ट्रैक्टर में कंपनी द्वारा प्रदान किये गए है।  

ट्रैक्टर डाइमेंशन्स और वजन

  • 855 swaraj ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3614 mm है और ट्रैक्टर की कुल 1802 mm चौड़ाई है। 
  • Swaraj 855 FE ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2274 mm का इस ट्रैक्टर में है।  
  • स्वराज ट्रैक्टर का कुल वजन 2410 किलोग्राम है।  

टायर 

ट्रैक्टर में कंपनी आगे के टायर 7.50x16 आकर के प्रदान करती है। 

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर में कंपनी पीछे के टायरों में आपको दो विकल्प प्रदान करती है 14.90x28 और 16.90x28 आकार के आप अपने काम के हिसाब से टायरों का चुनाव कर सकते है।

यह भी पढ़ेंभारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर Price?

Swaraj 855 FE Price ट्रैक्टर की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 8 -8.5 लाख रूपए तक है। स्वराज 855 4x4 Price में कई स्थानों पर फरक भी देखने को मिलता है। 

स्वराज 855 न्यू मॉडल की कीमत किसानों के बजट के आधार पर निर्धारित की गयी है। इसके आलावा स्वराज 744 xt 52 hp कीमत भी किसानों के बजट में आती है। 

स्वराज ट्रैक्टर के बारे में मेरा क्या कहना है?

किसान भाइयों मेरा मानना है की स्वराज 855 FE ट्रैक्टर बहुत ही शक्तिशाली इंजन वाला ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर खेती में काम करते समय अच्छी खिचाई करता है। 

हैरो (Harrow), कल्टीवेटर(Cultivator), रोटावेटर (Rotavator) और थ्रेशर जैसे कार्य करने के लिए ये ट्रैक्टर बहुत ही उत्तम है। इस ट्रैक्टर की कीमत कंपनी ने किसानों के बजट के हिसाब से निर्धारित की है। 

अगर आप मेरी मानते है तो आप इस ट्रैक्टर को खरीद कर अपने खेती को कार्य को उसने से कर सकते है और खेती से अच्छी आय अर्जित कर सकते है। 

स्वराज ट्रैक्टर द्वारा 40-50 एचपी श्रेणी में नई ट्रैक्टरों की सीरीज लॉन्च की गई है

स्वराज ट्रैक्टर द्वारा 40-50 एचपी श्रेणी में नई ट्रैक्टरों की सीरीज लॉन्च की गई है

महिंद्रा समूह के एक भाग स्वराज ट्रैक्टर्स ने सोमवार को कहा कि उसने कृषकों की बढ़ती आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए 40-50 एचपी श्रेणी में ट्रैक्टरों की एक नई श्रृंखला विकसित करने के लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी का कहना है, कि नए उत्पाद अंततः इस श्रेणी में उसके मौजूदा ट्रैक्टरों की जगह ले लेंगे।

अत्याधुनिक होंगे नए ट्रैक्टर मॉडल

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के स्वराज डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीश चव्हाण का कहना है, कि नए उत्पाद आधुनिक कृषि की मांगों को पूर्ण करने के लिए विकसित किए गए हैं। 

उन्होंने कहा, "नई रेंज नई सुविधाओं, कृषि अनुप्रयोगों के विभिन्न सेट के साथ आती है। हम भविष्य के लिए तैयार रहना चाहते हैं और यही कारण है कि हम नए ट्रैक्टर पेश कर रहे हैं।" 

ये भी पढ़े: महिंद्रा ने भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 7 ट्रैक्टर लॉन्च किए 

नए ट्रैक्टरों के बारे में विस्तार से पूछे जाने पर चव्हाण ने कहा, यह विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कम सुविधाओं वाले ट्रिम से लेकर चार-पहिया ड्राइव जैसी उच्च-स्तरीय सुविधाओं वाले वेरिएंट तक एक व्यापक बाजार रेंज है।

नए ट्रैक्टर विकसित करने के लिए कंपनी के निवेश के बारे में चव्हाण ने कहा, "हमने परियोजना पर करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है।" 

इसको लेकर चव्हाण ने क्या कहा है

घरेलू ट्रैक्टर उद्योग में 40-50 एचपी सेगमेंट की बिक्री लगभग 50 प्रतिशत है। स्वराज पंजाब के मोहाली में अपने दो विनिर्माण संयंत्रों से ट्रैक्टर बनाती है। चव्हाण ने कहा, "एक तीसरा संयंत्र भी निर्माणाधीन है। 

इस साल की तीसरी तिमाही तक आने की संभावना है। चौथी तिमाही में हम इसे चालू कर देंगे। संयंत्र कार्यान्वयन के अंतिम चरण में है।" 

नई ट्रैक्टर रेंज की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 6.9 लाख रुपये (42 एचपी) है और 50 एचपी टॉप-एंड मॉडल के लिए 9.95 लाख रुपये तक जाती है।

स्वराज के इस शानदार ट्रैक्टर के फीचर्स, विशेषताएं और कीमत

स्वराज के इस शानदार ट्रैक्टर के फीचर्स, विशेषताएं और कीमत

ट्रैक्टर को किसान का मित्र कहा जाता है। क्योंकि आज के समय में कृषि बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर के ऊपर निर्भर हो गई है। यदि आप भी खेती को लाभदायक बनाने के लिए एक दमदार परफॉर्मेंस वाला ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए SWARAJ 843 XM ट्रैक्टर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 42 HP पावर के साथ 1900 आरपीएम जनरेट करने वाला 2730 सीसी इंजन आता है, जो कम से कम फ्यूल के साथ खेती के काम पूरे करता है। 


खेती में किसानों के लिए ट्रैक्टर की काफी अहम भूमिका होती है। कृषक ट्रैक्टर की मदद से बेहद सुगमता से कृषि से जुड़े विभिन्न कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं। यदि आप भी खेती को लाभदायक बनाने के लिए एक दमदार प्रदर्शन करने वाला ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए SWARAJ 843 XM ट्रैक्टर शानदार विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 42 HP पावर के साथ 1900 आरपीएम उत्पन्न करने वाला 2730 सीसी इंजन आता है, जो कम से कम ईंधन के साथ खेती के कार्य पूर्ण करता है। 

स्वराज 843 एक्सएम की विशेषताएं क्या-क्या हैं 

SWARAJ 843 XM ट्रैक्टर में आपको 2730 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Water cooled इंजन दिखने को मिल जाता है, जो 42 HP पावर उत्पन्न करता है। बतादें, कि इस SWARAJ ट्रैक्टर में 3-Stage Oil Bath टाइप एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 38 HP है। साथ ही, इसके इंजन से 1900 आरपीएम उत्पन्न होता है। स्वराज कंपनी के इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1200 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, इसका समकुल वजन लगभग 1830 किलोग्राम है। इस 843 XM ट्रैक्टर को 3460 MM लंबाई और 1740 MM चौड़ाई के साथ 2055 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। बतादें, कि इस ट्रैक्टर के अंदर आपको 60 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक देखने को मिलता है। इस स्वराज ट्रैक्टर की 29.3 Kmph फॉरवर्ड स्पीड और 10.6 Kmph रिवर्स स्पीड तय की गई है।

 

ये भी पढ़ें: जानिए Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में


स्वराज 843 एक्सएम के फीचर्स 

SWARAJ 843 XM ट्रैक्टर में Mechanical / Power (Optional) स्टीयरिंग प्रदान किया गया है। यह ट्रैक्टर आपको 8 Forward + 2 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Single / Dual (Optional) टाइप क्लच आता है। इस SWARAJ 843 XM ट्रैक्टर में आपको Oil immersed ब्रेक्स दिखने को मिल जाती है, जो टायरों पर अपनी बेहतर पकड़ बनाए रखते हैं। इस स्वराज ट्रैक्टर में Live Single Speed PTO टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 आरपीएम उत्पन्न करती है। SWARAJ 843 XM एक 2WD मतलब टू व्हील ड्राइव में आने वाला ट्रैक्टर है, जिसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर एवं 13.60 X 28 रियर टायर प्रदान किए जाते हैं। 


स्वराज 843 एक्सएम की कीमत 

भारत में SWARAJ 843 XM ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.70 लाख से 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है। स्वराज के इस एक्सएम ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन तथा रोड टैक्स के अनुरूप भिन्न-भिन्न हो सकती है। कंपनी के इस SWARAJ 843 XM Tractor के साथ 2000 घंटे अथवा 2 साल तक की वारंटी प्रदान करती है।